क्या आपको तुरंत पैसों की जरूरत पड़ गई है? तो घबराएं नहीं, क्योंकि आज हम आपके लिए बिल्कुल नया prefr personal loan अप्प लेकर आए हैं, जिसके जरिए आप अपने फोन से मिनटों में लोन प्राप्त कर सकते हैं। यह ऐप सरल है, पात्रता स्पष्ट है, और इसके लिए बहुत कम दस्तावेज़ चाहिए। इस पोस्ट में मैं आपको Prefr की पात्रता, ज़रूरी दस्तावेज़, ब्याज दरें, और आवेदन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाऊंगा।

Prefr App लोन: पात्रता और दस्तावेज़
पात्रता (Eligibility)
लोन के लिए आवेदन करने के लिए:
- उम्र: 22 से 60 साल तक।
- नौकरी: वेतनभोगी या स्वरोजगार।
- आय: ₹15,000/माह (छोटे शहरों में) या ₹20,000/माह (बड़े शहरों में)।
- क्रेडिट स्कोर: अच्छा सिबिल स्कोर मदद करता है।
- नागरिकता: आपको भारतीय होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)
आपको चाहिए:
- पहचान प्रमाण: पैन कार्ड।
- KYC: आधार कार्ड।
- पता प्रमाण: आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, या बिजली/पानी का बिल।
- आय प्रमाण: सैलरी स्लिप्स या ITR (स्वरोजगार के लिए)।
- फोटो: हाल की सेल्फी।
- वैकल्पिक: बैंक स्टेटमेंट या व्यापार प्रमाण।
ब्याज दर (prefr personal loan interest rate)
शुल्क प्रकार | विवरण |
ब्याज दर | 10% से 36% प्रति वर्ष (क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है) |
प्रोसेसिंग शुल्क | लोन राशि का 3% से 5% (न्यूनतम ₹1,500 + GST) |
अन्य शुल्क | प्री-क्लोज़र शुल्क: लोन राशि का 5% |
दंड (पेनल्टी) | बकाया राशि पर प्रति माह 3% |
prefr personal loan ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें ?
ऐप डाउनलोड और अकाउंट सेटअप :
- सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर में जाकर Prefr ऐप डाउनलोड कर लेना है। जैसे ही ऐप डाउनलोड हो जाए, उसे खोल लें।
- इसके बाद अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भरकर OTP की सहायता से अपने अकाउंट को सत्यापित कर लें, जिससे आपका इस ऐप में अकाउंट बन जाएगा।
- इसके बाद आपको सभी अनुमतियां देनी होंगी (जैसे लोकेशन, कैमरा, स्टोरेज आदि), फिर आप होम पेज पर पहुंच जाएंगे।

लोन आवेदन शुरू करना :
- होम पेज खुलने के बाद वहां पर “prefr loan apply online” या “Click HERE” का बैनर दिखेगा। आपको इनमें से किसी एक बैनर पर क्लिक करके आगे बढ़ना है। इसके बाद लोन की शर्तें और नियम दिखेंगे, उन्हें पढ़ लें, फिर “I Understand & Continue” पर क्लिक करके अगले पेज पर पहुंच जाएं।

पैन कार्ड सत्यापन :
- अब अगले चरण में ऐप आपके मोबाइल नंबर से पैन कार्ड नंबर डिटेक्ट कर सकता है। अगर वहां पर आपका पैन कार्ड नंबर सही है, तो उसे चुन लें। अगर नहीं, तो “Confirm Your PAN” पर क्लिक करके मैन्युअल रूप से पैन नंबर डालें।
व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करना :
अगले पेज में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी, जैसे:
- फर्स्ट नेम और लास्ट नेम (पैन कार्ड के अनुसार)।
- जन्म तिथि।
- लोन राशि (जितनी चाहिए)।
- रोजगार प्रकार: वेतनभोगी या स्वरोजगार।
- मासिक आय।
- लिंग: पुरुष या महिला।
- पैन कार्ड नंबर और क्षेत्र का पिन कोड।
- ईमेल ID।
व्यक्तिगत जानकारी भरने के बाद “Get Offer” विकल्प पर क्लिक करके आगे बढ़ें।

लोन पात्रता जांच :
- ऐप आपके क्रेडिट स्कोर और दी गई जानकारी के आधार पर लोन पात्रता जांचेगा। इसके बाद आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आप कितने लोन के लिए योग्य हैं (उदाहरण: ₹1 लाख तक लोन )।
- लेकिन यह शुरुआती ऑफर है। अंतिम ऑफर के लिए अगले चरणों का पालन करें।

दस्तावेज़ सत्यापन :
- अब आपको दस्तावेज़ सत्यापन करना होगा। इसके लिए “Upload Bank Statement” विकल्प पर क्लिक करें, अपना बैंक चुनें, और pdf के रूप में बैंक स्टेटमेंट अपलोड करें। इसके आधार पर आपकी अंतिम लोन राशि तय होगी (उदाहरण: ₹90,000)।

सेल्फी अपलोड करें :
- अब आपको “Click Selfie Now” विकल्प पर क्लिक करके अपनी सेल्फी अपलोड करनी है।
KYC सत्यापन
- सेल्फी अपलोड करने के बाद आपको KYC सत्यापन करना होगा। इसके लिए आप अपने आधार कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। अगर आधार लिंक नहीं है, तो आधार कार्ड का फोटो मैन्युअल रूप से अपलोड करें।

बैंक जानकारी और EMI सेटअप :
- अगले चरण में आपको अपनी बैंक जानकारी भरनी होगी, जिसमें आपको लोन राशि प्राप्त होगी और जहां से आपकी EMI स्वतः डेबिट होगी। इसके लिए “बैंक डिटेल” विकल्प में बैंक का नाम, खाता संख्या, और IFSC कोड भरें। फिर EMI भुगतान के लिए ऑटो-डेबिट सेट करें। इसके लिए आप नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

लोन एग्रीमेंट और सबमिशन :
- अब अंत में आपको लोन एग्रीमेंट दिखाई देगा। इसे ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद “I Agree” पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
- इसके बाद आपकी prefr personal loan एप्लिकेशन सबमिट हो जाएगी। फिर आपकी सारी जानकारी सत्यापित की जाएगी। सत्यापन के बाद लोन राशि आपके बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी।
निष्कर्ष:
Prefr ऐप आपकी वित्तीय जरूरतों के लिए एक भरोसेमंद साथी है, जिसके जरिए आप तेजी से लोन राशि अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही, हम आपको सलाह देंगे कि लोन के लिए आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता मापदंड जरूर जांच लें, नहीं तो आवेदन सबमिट करने के बाद आपका लोन आवेदन रद्द हो सकता है।
FAQ:–
क्या मैं लोन जल्दी चुकता कर सकता हूँ और क्या इसके लिए कोई शुल्क लगता है?
हाँ, आप लोन जल्दी चुकता कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए प्री-क्लोज़र शुल्क लोन राशि का 5% है। आवेदन करने से पहले लोन एग्रीमेंट जरूर जांच लें।
prefr लोन एप्प fake है या real?
मैंने खुद Prefr ऐप इस्तेमाल किया है और दावे के साथ कह सकता हूँ कि यह भरोसेमंद है। यह अप्प Hero FinCorp द्वारा समर्थित है, जो एक RBI रजिस्टर्ड NBFC है, और यह Google Play Store, MyMoneyMantra जैसी विश्वसनीय साइट्स पर लिस्टेड है। मेरे लिए यह तब काम आया जब मुझे इमरजेंसी में तुरंत कैश की ज़रूरत थी लेकिन आपको लोन जल्दी चुकाना होगा वरना आपको अधिक ब्याज लग सकता है। ऐप सिर्फ Google Play Store से ही डाउनलोड करें और टर्म्स को ध्यान से पढ़ें।
लोन मिलने में कितना समय लगता है?
दस्तावेज़ सत्यापन के बाद लोन राशि कुछ घंटों से लेकर एक दिन के भीतर आपके बैंक खाते में स्थानांतरित हो जाती है। यह सत्यापन प्रक्रिया पर निर्भर करता है।
prefr loan rbi approved है या नहीं?
खुद prefr loan rbi approved नहीं है, क्योंकि यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो Hero FinCorp के साथ पार्टनरशिप में काम करता है, जो एक RBI रजिस्टर्ड NBFC है। Hero FinCorp की RBI रजिस्ट्रेशन इसकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है, लेकिन Prefr खुद एक स्वतंत्र RBI अप्रूव्ड नहीं है, बल्कि वह उनके लाइसेंस के तहत ऑपरेट करता है।