हर किसी का सपना होता है कि उसका खुद का घर हो, जहां वह सुकून से अपनी जिंदगी बिता सके, लेकिन घर खरीदने के लिए जरूरी पैसों का इंतजाम करना हमेशा आसान नहीं होता। ऐसे में, एसबीआई होम लोन आपकी मदद के लिए तैयार है! जिसमें आपको कम ब्याज दर तथा आसान किश्तों में कर्ज प्राप्त हो जाएगा। इस गाइड में आपको होम ऋण से जुड़ी जानकारी जैसे पात्रता, दस्तावेज़, ब्याज दरें और आवेदन प्रक्रिया आसानी से समझने को मिलेगी।

पात्रता मानदंड
- निवासी प्रकार: भारतीय निवासी (Resident Indian)।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष।
- अधिकतम आयु: 70 वर्ष (लोन चुकाने की अंतिम तारीख तक)।
- अवधि: अधिकतम 30 वर्ष तक।
- राशि: आपकी पात्रता के अनुसार तय की जाएगी।
यह लोन तैयार संपत्ति, निर्माणाधीन संपत्ति, प्लॉट खरीदने, घर के निर्माण, विस्तार, या मरम्मत के लिए लिया जा सकता है।
sbi home loan documents
हर दस्तावेज़ का मूल (ऑरिजिनल) और कम से कम तीन फोटोकॉपी जमा करना बेहतर होगा।
आवश्यक दस्तावेज़
- कोई भी सरकारी फोटो पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, या ड्राइविंग लाइसेंस।
- पते का प्रमाण (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, या किसी बिल जैसे टेलीफोन/बिजली का बिल आदि)।
- 3 पासपोर्ट साइज फोटो।
आय से जुड़े दस्तावेज़
- आय प्रमाण (सैलरी स्लिप, इनकम टैक्स रिटर्न, या व्यवसाय आय का विवरण)।
- पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट।
- नौकरी/व्यवसाय से जुड़ी जानकारी।
- नौकरी वालों के लिए रोजगार दस्तावेज़ या कर्मचारी की जानकारी।
- स्व-रोजगार करने वालों के लिए व्यवसाय का प्रमाण।
संपत्ति से जुड़े दस्तावेज़
- संपत्ति के कागजात।
- मालिकाना प्रमाण (सेल डीड, अलॉटमेंट लेटर आदि)।
- निर्माण का नक्शा/प्लान।
- संपत्ति का पता।
- निर्माण की अनुमति (अगर लागू हो)।
अन्य दस्तावेज़
- जन्म प्रमाणपत्र या स्कूल प्रमाणपत्र की एक प्रति, जो आपकी उम्र साबित कर सके।
- लोन का उद्देश्य (जैसे घर खरीदने, निर्माण के लिए, या मरम्मत के लिए)।
- नियोजक (एम्प्लॉयर) से अनापत्ति प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो)।
- सह-आवेदक का प्रमाण (अगर लागू हो)।
यह सुनिश्चित करें कि सभी दस्तावेज़ पूरी तरह भरे हुए और सही हों, ताकि प्रक्रिया में कोई देरी न हो।
एसबीआई होम लोन की ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और लोन विधि
- ब्याज दर: 8.50% प्रति वर्ष से 11.55% प्रति वर्ष तक।
- प्रोसेसिंग शुल्क: ऋणराशि का 0.35% + GST (न्यूनतम ₹2,000 और अधिकतम ₹10,000)।
- अवधि: अधिकतम 30 वर्ष।
- प्रीपेमेंट/फोरक्लोजर शुल्क: कोई शुल्क नहीं।
विभिन्न योजनाओं के अनुसार ब्याज दरें
- रेगुलर होम ऋण: 8.50% से 9.65% प्रति वर्ष।
- टॉप-अप ऋण: 8.80% से 11.30% प्रति वर्ष।
- होम लोन मैक्सगैन (ओवरड्राफ्ट): 8.70% से 9.85% प्रति वर्ष।
Yono app से एसबीआई होम लोन कैसे लें
YONO SBI ऐप डाउनलोड करें :-
एसबीआई होम लोन ऑनलाइन सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर में जाकर YONO SBI ऐप को डाउनलोड कर लेना है।
ऐप में लॉगिन करें :-
मुख्य पेज पर ‘Loans’ ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद ‘Home Loan’ का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
अब जिस प्रकार का ऋण आप चाहते हैं (जैसे निर्माण, खरीददारी या घर के नवीनीकरण के लिए) उसे चुनें।

‘Apply Now’ पर क्लिक करें :-
अब आपको वहां पर मौजूद Apply Now के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

व्यक्तिगत जानकारी भरें :-
यहां आप वह मोबाइल नंबर दर्ज करें, जो बैंक के साथ रजिस्टर्ड है और जिसे आप संपर्क नंबर के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
फिर बेसिक अकाउंट निर्माण फॉर्म में अपने क्षेत्र का पिन कोड, राज्य, जिला, शहर, पते का प्रकार और निवास का प्रकार भरें।
रोजगार विवरण दर्ज करें :-
‘Employment Details’ सेक्शन में आपको बताना होगा कि आप वेतनभोगी हैं, प्रवासी कर्मचारी हैं, नियोक्ता हैं, या छात्र हैं।
यदि आप मासिक वेतन प्राप्त करते हैं, तो यह बताएं कि आपका कार्यक्षेत्र क्या है (जैसे राज्य सरकारी कर्मचारी, केंद्र सरकारी कर्मचारी, प्राइवेट सेक्टर की नौकरी)।
अपनी नौकरी का विवरण भी दें, जैसे पार्ट-टाइम या फुल-टाइम।
सदस्य को नियोक्ता का नाम, कुल अनुभव (साल और महीने) और मासिक आय (ग्रॉस और नेट) दर्ज करना होगा।
उधार राशि और उद्देश्य चयन करें :-
यहां वह राशि दर्ज करें जिसकी आपको आवश्यकता है (जैसे ₹50,000 से लेकर ₹10 करोड़ तक के लोन उपलब्ध हैं)।
लोन का उद्देश्य बताएं, जैसे घर का निर्माण करना, जमीन खरीदना, या घर की मरम्मत।
रीपेमेंट का तरीका चुनें :-
इसमें चुने कि आप किस प्रकार रीपेमेंट करेंगे, जैसे ईएमआई आदि।

बैंक शाखा चुनें :-
उस ब्रांच को चुनें जहां आप उधार प्रक्रिया जारी रखना चाहते हैं।
फाइनल सबमिशन :-
दिए गए सबमिशन फॉर्म में सभी विवरण भरने के बाद “Final Submit” बटन दबाएं।
इससे आपका लोन आवेदन पूरा हो जाएगा और भविष्य में काम आने के लिए आपको एक रिफरेंस आईडी मिल जाएगी।
सभी दस्तावेज तैयार करें :-
केंद्र द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज जैसे फोटो आईडी, पता प्रमाण, आय प्रमाण पत्र/एफिडेविट, संपत्ति के दस्तावेज और तीन हालिया पासपोर्ट साइज फोटो इकट्ठा करें।
इसे जमा करने से पहले सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी बनाएं, ताकि किसी दस्तावेज़ के गुम होने पर परेशानी न हो।
बैंक जाएं :-
उसी शाखा में जाएं, जिसे आपने आवेदन के समय चुना था।
सत्यापन के लिए सभी दस्तावेज़ साथ लेकर जाएं।
बैंक द्वारा अंतिम सत्यापन :-
बैंक द्वारा सबमिट किए गए दस्तावेज़ और प्रमाणों की जांच की जाएगी।
यदि सभी जांच सफलतापूर्वक पूरी हो जाती हैं और आप पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो आपको लोन स्वीकृति दी जाएगी।
कर्ज डिस्बर्सल :-
कर्ज स्वीकृति के बाद, आपकी कर्ज राशि को आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
निष्कर्ष :-
तो अंत में, एसबीआई होम लोन आपके सपनों का घर पाने का सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका है। दस्तावेज़ और प्रक्रिया दोनों ही सरल हैं। बस सही जानकारी दें और कर्ज अमाउंट बैंक खाते में प्राप्त करें फिर आप आसानी से अपने सपनों का घर तैयार कर सकते हैं।
FAQ : –
मैं कितना लोन ले सकता हूँ?
उधार की राशि ₹50,000 से लेकर ₹10 करोड़ तक हो सकती है, जो आपकी पात्रता और आय पर निर्भर करता है।
यह होम लोन किन कार्यों के लिए लिया जा सकता है?
यह घर खरीदने, निर्माण, मरम्मत या जमीन के प्लॉट खरीदने के लिए उपयोग किया जा सकता है।
क्या मैं अधिक उधार राशि पाने के लिए सह-आवेदक जोड़ सकता हूँ?
हाँ! सह-आवेदक के रूप में अपने रिश्तेदार या जीवनसाथी को जोड़ने से ज्यादा कर्ज मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
क्या मैं आवेदन से पहले अपनी ईएमआई का अंदाजा लगा सकता हूँ?
अपनी ईएमआई की जानकारी के लिए आप एसबीआई के ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं या YONO ऐप का सहारा ले सकते हैं।
क्या एसबीआई निर्माणाधीन प्रॉपर्टीज पर लोन देता है?
हाँ, एसबीआई निर्माणाधीन घरों पर लोन देता है, ताकि घर खरीदने का सपना साकार हो सके।