क्या आप बंधन बैंक से कर्ज लेना चाहते हैं लेकिन आपको इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है? तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि इस पोस्ट में हमने बंधन बैंक से लोन लेने लेने की जानकारी दी है, जिसमे बंधन बैंक महिला ऋण और पर्सनल लोन की सम्पूर्ण गाइड शामिल है, जिसको पढ़ कर आप आसानी से उधार प्राप्त कर सकते हो।
परिचय
बंधन बैंक भारत का एक मशहूर बैंक है, जिसका विस्तार भारत के 35 राज्यों में हो चुका है। यह बैंक विभिन्न प्रकार की बैंकिंग सेवाएँ, जैसे कि सेविंग अकाउंट, होम लोन, गोल्ड ऋण और अन्य बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करता है।
ब्याज दर | 9.47% प्रति वर्ष से शुरू |
कर्ज अवधि | 60 महीने |
कर्ज राशि | ₹50,000 – ₹25 लाख |
प्रोसेसिंग फीस | ऋण राशि की 3% |
लेट पेमेंट / ओवरड्यू फीस | बकाया ईएमआई पर 2% प्रति माह |
बंधन बैंक लोन जानकारी: लोन के प्रकार, ब्याज दरें, आवश्यक दस्तावेज, और योग्यता मापदंड
बंधन बैंक कौन – कौन से लोन प्रदान करता है?
बैंक के द्वारा दिए जाने वाले प्रमुखलोन निम्नलिखित है।
- पर्सनल ऋण
- होम लोन
- गोल्ड ऋण
- शिक्षा ऋण
- व्यवसाय ऋण
- वाहन लोन
- एग्रीकल्चर लोन
- बंधन बैंक महिला लोन
बंधन बैंक की ब्याज दरे क्या है?
ऋण प्रकार | ब्याज दरें |
---|---|
पर्सनल लोन | – 12.05% प्रति वर्ष (3 साल तक) – 9.47% प्रति वर्ष (3 साल से अधिक) |
व्यवसाय लोन (स्मॉल एंटरप्राइज) | 13.00% प्रति वर्ष से 21.00% प्रति वर्ष तक |
होम ऋण | 9.16% प्रति वर्ष से 15.00% प्रति वर्ष तक |
गोल्ड ऋण | 10.99% प्रति वर्ष से 18.00% प्रति वर्ष तक |
शिक्षा ऋण | 13.45% प्रति वर्ष |
वाहन लोन | 15.50% प्रति वर्ष से 19.07% प्रति वर्ष तक |
एग्रीकल्चर लोन | 10.25% प्रति वर्ष से शुरू |
बंधन बैंक पर्सनल लोन के लिए योग्यता
पर्सनल लोन किसी भी नौकरीपेशा (salary person) या गैर-नौकरीपेशा यानि बिजनेसमैन व्यक्ति को मिलता है |
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए आयु सीमा
नौकरीपेशा व्यक्ति की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और गैर-नौकरीपेशा की न्यूनतम उम्र 23 वर्ष है |
अधिकतम आयु सीमा
कर्ज की अवधि पूरी होने पर व्यक्ति की अधिकतम उम्र 60 वर्ष होनी चाहिए और बिजनेसमैन की उम्र 65 साल होनी चाहिए |
बैंक खाता और ट्रांजेक्शन की शर्तें
प्राथमिक बैंक खाते में हर महीने कम-से-कम एक ट्रांजेक्शन ग्राहक द्वारा किया जाना ज़रूरी है या फिर पिछले 12 महीनों में 12 क्रेडिट ट्रांसेक्शन किए जाने चाहिए |
बंधन बैंक पर्सनल लोन के लिए ज़रूरी दस्तावेज
- पर्सनल ऋण के लिए बैंक से आवेदन करने वाले सभी व्यक्तियों के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज होते हैं:
- पहचान प्रमाण और पता प्रमाण के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी आदि
- नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए 3 महीने की सैलरी स्लिप और पिछले 1 वर्ष का फॉर्म 16
- गैर-नौकरीपेशा के लिए बैलेंस शीट, प्रॉफिट एंड लॉस अकाउंट और पिछले 2 वर्ष का आईटीआर
बंधन बैंक से पर्सनल लोन के लिए कैसे अप्लाई करें
वेबसाइट पर जाएं :-
सब से पहले आपको बंधन बैंक की Official Website पर जाना है।
आवश्यक जानकारी भरें :-
इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, उसमें आपको अपना मोबाइल नंबर, आप जहाँ रहते हो उस एरिया का पिन कोड, current city जहाँ आप रहते हैं, ईमेल ID ये सब भरना है।

पात्रता और कॉल प्रक्रिया :-
इसके बाद यदि आप बंधन बैंक के लोन के लिए एलिजिबल होते हो तो आपको आपके Area के nearest कोई भी ब्रांच होगा बंधन बैंक का वहाँ से आपको कॉल आएगा।
उधार अमाउंट क्रेडिट प्रक्रिया :-
अंत में यदि आप Loan के लिए Eligible हैं तो बाकी process जैसे KYC और डाक्यूमेंट्स verification कर के loan का अमाउंट 2 दिन के अंदर अंदर आपके अकाउंट में Credit कर दिया जायगा।
यह हमने आपको पर्सनल लोन लेने के बारे में बताया है। आप इसी मेथड का उपयोग करके बंधन बैंक से किसी भी तरह का लोन प्राप्त कर सकते हैं, या फिर आप अपने नजदीकी बंधन बैंक में जाकर सभी प्रकार के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बंधन बैंक से ऑफलाइन लोन कैसे प्राप्त करें?
बैंक शाखा में जाएं :-
बंधन बैंक से ऑफलाइन उधार लेने के लिए, सबसे पहले ऊपर बताए गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स लेकर, तथा अपनी योग्यता चेक करके, अपने नजदीकी बंधन बैंक की शाखा में जाएं।
आवेदन प्रक्रिया :-
फिर वहाँ पर बैंक मैनेजर से मिलें और फिर उधार का प्रकार चुनें। इसके बाद, बैंक मैनेजर आपको आवेदन पत्र देगा, जिसमें आपको अपनी सारी जानकारी भरनी है।
दस्तावेज़ जमा करें :-
फिर आपको अपने डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी आवेदन फॉर्म के साथ लगाकर सबमिट करनी है।
कर्ज स्वीकृति :-
इसके बाद, कुछ ही दिनों में कर्ज अमाउंट अप्रूव हो जाएगी और आपके बैंक खाते में आ जाएगी।
बंधन बैंक महिला लोन: प्रकार, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन की सरल प्रक्रिया
बंधन बैंक महिला लोन के प्रकार कौन-कौन से हैं?
सुचना ऋण:
यह कर्ज बंधन बैंक के द्वारा महिलाओं को प्रदान किया जाता है। इस लोन की मदद से महिलाएं शिक्षा, विभाग यात्रा, चिकित्सा जैसे खर्चों के लिए लोन प्राप्त कर सकती हैं।
सुरक्षा ऋण:
यह कर्ज उन महिलाओं को दिया जाता है जो मेडिकल सहायता के लिए लोन प्राप्त करना चाहती हैं।
श्रीष्टि लोन:
यह उधार महिलाओं को दिया जाता है जो व्यावसायिक शुरुआत करना चाहती हैं।
सुशिक्षा ऋण:
यह उधार उन महिलाओं को दिया जाता है जो अपने समूह के सदस्यों को शिक्षा प्रदान करने के लिए लोन लेना चाहती हैं।
सु-बृद्धि ऋण:
जो महिलाएं व्यवसाय करती हैं, उन महिलाओं को व्यवसाय की सहायता के लिए सु-बृद्धि लोन दिया जाता है।
बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन
बंधन बैंक महिला ग्रुप लोन उन महिला समूहों को दिया जाता है, जो सामूहिक रूप से व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या मौजूदा व्यवसाय का विस्तार करना चाहती हैं।
बंधन बैंक महिला लोन के इंटरेस्ट रेट क्या है?
ऋण प्रकार | ब्याज दरें |
---|---|
Suchana Microloan | 17.95% प्रति वर्ष |
Suraksha Microloan | 9.95% प्रति वर्ष |
Srishti Microloan | 17.95% प्रति वर्ष |
Sushiksha Microloan | 9.95% प्रति वर्ष |
Su-Briddhi Loan | 17.95% प्रति वर्ष |
Mahila Group Loan | 17.95% प्रति वर्ष |
बंधन बैंक महीना लोन लेने के लिए जरूरी दस्तावेज
- पहचान प्रमाण (आधार/पैन/वोटर ID): संलग्न
- निवास प्रमाण (बिजली बिल/पानी बिल/रेंट एग्रीमेंट): संलग्न
- आय प्रमाण (वेतन पर्ची/आयकर रिटर्न): संलग्न
- व्यवसाय संबंधित दस्तावेज (व्यवसाय पंजीकरण/लाइसेंस): संलग्न
- बैंक स्टेटमेंट (पिछले 6 महीनों का): संलग्न
बंधन बैंक महिला लोन कैसे अप्लाई करें?
- सबसे पहले आपको बंधन बैंक की वेबसाइट ओपन कर लेनी है, फिर वहां पर आपको नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पिन कोड इत्यादि चीजें भरकर सबमिट कर देनी हैं।
- इसके बाद बैंक के कर्मचारी आपसे संपर्क करेंगे और आपको ऋण लेने के आगे की प्रक्रिया पूरी समझा देंगे।
- अगर आप ऑनलाइन ऋण अप्लाई नहीं करना चाहतीं तो आप नजदीकी बंधन बैंक में सभी जरूरी दस्तावेज लेकर जा सकती हैं और वहां जाकर आवेदन पत्र भर सकती हैं, जिसके बाद आपका लोन मंजूर हो जाएगा।
Conclusion:-
इस पोस्ट में हमने बंधन बैंक के लोन विकल्पों और नियमों की जानकारी दी है। यह जानकारी आपको बैंक से आसानी से लोन लेने में मदद करेगी। बंधन बैंक की ब्याज दरें, कर्ज अवधि और योग्यता की शर्तों को समझकर आप अपनी जरूरत के अनुसार ऋण चुन सकते हैं।
इसके अलावा, हमने ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से उधार के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया भी समझाई है। आप इस जानकारी का इस्तेमाल करके बिना किसी समस्या के बंधन बैंक से कर्ज ले सकते हैं।
FAQ ➖
लोन की मासिक किश्त कैसे भुगतान की जाती है?
बंधन बैंक लोन की मासिक किश्त बनाने के लिए आप नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन भुगतान नहीं करना चाहते, तो आप बंधन बैंक की नजदीकी शाखा में जाकर मासिक किश्त का भुगतान कर सकते हैं।
लोन की किश्त समय पर न भरने पर क्या होगा?
अगर आप लोन की किश्त समय पर नहीं भरते हैं, तो आपको पेनल्टी चार्ज लगेंगे। इसके अलावा, यदि आप लगातार कुछ महीनों तक किश्त नहीं भरते हैं, तो आपको डिफॉल्टर घोषित कर दिया जाएगा और उधार की बकाया राशि की वसूली प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
बंधन बैंक लोन माफ कैसे होगा?
बंधन बैंक लोन माफ होने के लिए निम्नलिखित स्थितियां हो सकती हैं:
अगर उधारकर्ता ने बीमा लिया है और उनकी मृत्यु हो जाती है, तो बैंक बीमा के माध्यम से राशि वसूल सकता है।
विशेष मामलों में, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को लोन माफी मिल सकती है।
लोन माफी से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए ग्राहक बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं।